हरियाणा डेस्क: हरियाणा में लगातार बड़े कोरोना के मरीजों की संख्या के बाद एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के दिशा निर्देश पर पं. केदारनाथ शर्मा अस्पताल एवं ट्रस्ट के बैनर तले अंबाला शहर में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया। इसी कड़ी के तहत आज दो मशीनों की मदद से अंबाला शहर नाहन हाउस से सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर विनोद शर्मा के पीए नरेश सहगल ने बताया कि कुल तीन मशीने सेनिटाइजेशन का काम करेगी, दो मशीनें अंबाला शहर में तथा एक मशीन ग्रामीण एरिया में काम करेगी।

कोरोना महामारी को देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के दिशा निर्देश पर कोरोना महामारी से अंबाला शहर के लोगों को बचाने के लिए सेनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया है। आज नाहन हाउस से सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया है। नरेश सहगल ने बताया कि, आज वार्ड नंबर 7 से सेनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया है और फिर सभी वार्डों के साथ -साथ ग्रामीण एरिया में सैनिटाइजेशन किया जाएगा
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
