पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहे ये चारों आरोपी एक बड़े वाहन चोर गिरोह और ड्रग सप्लायर गिरोह का हिस्सा है । दरअसल 10 सितंबर को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने फर्जी आईपीएस अबंग मेहताब और उसके एक साथी कबीर को गिरफ्तार किया था । पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि ये लोग मणिपुर से फ्लाइट में सवार होकर दिल्ली आते और फिर यहां से लग्जरी गाड़ियों को चुराकर मणिपुर ले जाया करते थे,,, रास्ते में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए उन्होंने आईपीएस का फर्जी कार्ड बनाया हुआ था,,, पुलिस ने इस फर्जी आईपीएस को रिमांड पर लेकर जब पूछताछ शुरू की तो इसकी निशानदेही पर ड्रग का एक बड़ा जखीरा बरामद किया,,, मामले की खास बात यह है कि जब क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी इसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए मणिपुर पहुंचे तो पता चला कि एक आरोपी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट में सवार होकर कोलकाता जा रहा था । क्राइम ब्रांच ने इसकी सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी जिसके बाद आरोपी को डी बोर्ड कर गिरफ्तार किया गया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के मुताबिक आरोपी ना केवल लग्जरी गाड़ियों को चुराकर बेचने का काम करता था बल्कि ड्रग्स का भी बड़ा धंधा चला रहा था। एसीपी आदर्श दीप ने बताया की पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर अबंग मेहता के साथ और कौन-कौन ऐसे लोग हैं जो उसके गिरोह में शामिल हैं। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
