Thursday , 29 October 2026

पानीपत : परिवार के 3 लोगों द्वारा आत्महत्या का मामला आया सामने

पानीपत, 13 जुलाई। पानीपत के पॉश इलाके सेक्टर-11 में एक ही परिवार के 3 लोगों द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रितेश गर्ग सेक्टर-11 के मकान नंबर-17 में किराए पर रह रहा था। रात करीब 9:30 बजे उसकी पत्नी रेखा के परिजनों ने फोन पर बात करनी चाही तो किसी ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने मकान मालिक अनिल बत्रा को फोन किया। मकान मालिक रितेश गर्ग को उसके ससुराल से फोन आने की सूचना देने पहुंचा लेकिन बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो माकन मालिक ने खिड़की से झांक कर देखा। कमरे के अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया और उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिर भेज दिया और महिला को अस्पताल में इलाज के लिर भर्ती करवाया गया।
बताया जा रहा है कि रितेश गर्ग और उसकी पत्नी रेखा दोनों ने फांसी ली थी। मगर फंदा खुलने के कारण रेखा बच गई और उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि रितेश के बेटे वंश और पुत्री पुष्टि को जहर दिया गया था। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
इस घटनाक्रम के पीछे कारण क्या था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर है जिसके बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *