पठानकोट, 25 अगस्त। लगातार बारिश के कारण हिमाचल समेत उसके आसपास के राज्यों में लैंड स्लाइड जैसी आपदाएं जारी हैं। शनिवार को पठानकोट डलहौजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैनीखाद क्षेत्र के पास लैंड स्लाइड के कारण वहां पर फंसा एक ट्रक दब गया। गनीमत रही कि उस दौरान ट्रक के अंदर कोई मौजूद नहीं था। बता दे लैंड स्लाइड के कारण हाइवे पर यातायात रोक दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भूस्खलन के चलते जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी कि लैंड स्लाइड रामबन जिले के रामसु क्षेत्र के राजमार्ग पर आया है। जानकारी के मुताबिक “मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल लैंड स्लाइड की वजह कई वाहन फंसे हुए हैं। ” बात दें यह राजमार्ग कश्मीर घाटी के लिए माल आपूर्ति करने को लेकर जीवन रेखा की तरह है। इस मार्ग से होकर अमरनाथ यात्री भी गुजरते हैं। राजमार्ग के बंद होने के कारण यात्रियों को शनिवार को घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
