रुड़की, 25 जुलाई: रुड़की के डेलना गांव में दलित नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की शौच के लिए पास के जंगल मे गयी थी जहां मौका पाकर आरोपी ओम सिंह ने नाबलिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी नाबलिग को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गया जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नाबालिग मंद बुद्धि की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही भीम आर्मी के सैंकडो कार्यकरता भी झबरेड़ा पुलिस थाने पहुंच गए और आरोपी ओम सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। भीम आर्मी के दबाव के चलते आनन फानन में झबरेड़ा पुलिस ने आरोपी ओम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं भीम आर्मी ने आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा दिलाए जाने की मांग की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
