नई दिल्ली: सैफ अली खान की उम्र में आज एक और साल जुड़ गया जिसका जश्न उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ धूम-धाम से मनाया। सैफ अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर करीना की बहन करिश्मा, सैफ की बहन सोहा अली खान और पति कुणाल खेमू के साथ ही सैफ और अमृता सिंह के बच्चे यानी सारा और इब्राहिम भी यहां नजर आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस पार्टी के फोटो करिश्मा कपूर और सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। सैफ के बर्थडे केक पर लिखा गया ‘वी लव यू सैफू’ करिश्मा ने जहां अपनी बहन और जीजा के साथ फोटो शेयर की है तो वहीं सोहा ने इस पार्टी का एक ग्रुप फोटो शेयर किया है, जिसमें करीना के साथ इब्राहिम और सारा भी नजर आ रहे हैं। लेकिन जहां इस पार्टी में सैफ की पहली पत्नी के बच्चे नजर आए, वहीं अभी से ही फेमस हो चुका नन्हा तैमूर किसी फोटो में नजर नहीं आया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
