लुधियाना : लुधियाना के फील्ड गंज एरिया के कूचा नंबर -15 में एक दफ्तर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन चोर अपने इस प्रयास में असफल रहे। चोरों की यह नाकाम कोशिश एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियों में तीन चोर दोपहियां वाहन पर फरार होते दिखाई दे रहे हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए दफतर के मालिक ने बताया कि वह दफतर बंद करके बहार गया हुआ था, तभी इलाके वालों ने उन्हें दफ्तर के दरवाजे खुले होने की सुचना सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की दफतर के ताले टूटे हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक ताले टूटने की आवाज से आस पड़ोस में शोर मच गया जिसके कारण चोर बिना चोरी किए फरार हो गए। दफ्तर के मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
