Sunday , 1 November 2026

ठेके से जा टकराई कार, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

 इंद्री के गांव मुरादगढ़ के पास एक स्विफ्ट कार का अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण कार शराब के ठेके से जा टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई है जिसे कुरुक्षेत्र के अस्पातल में भर्ती करवाया गया है।  घटना इंद्री के गांव मुरादगढ़ के पास घटित हुई।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गढ़पुर खालसा निवासी अंकित अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर इंद्री किसी कार्य के लिए जा रहा था जैसे ही गांव मुरादगढ़ के पास पंहुचा तो कार का अचनाक सन्तुलन बिगड़ गया और कार शराब के ठेके से टकराकर गन्ने के खेत में जा गिरी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह टूट गई और चालक अंकित गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस  मामले की जाँच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *