जालंधर,07 मार्च: पंजाब में आतंकी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी पंजाब में किसी बड़े मर्डर की साजिश रच रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से चार अत्याधुनिक हथियार और 15 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी आतंकी अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवशहरिया के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और ग्रीस में रह रहे उसके साथी लाडी बकापुरिया का करीबी सहयोगी है।
डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आतंकियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ सुखा और नवप्रीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है।
डीजीपी ने कहा, “पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के समर्थन से चल रहे आतंकी मॉड्यूल की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। यह मॉड्यूल पंजाब में टारगेट किलिंग को अंजाम देने की फिराक में था।”
गिरफ्तार आतंकियों से बरामद हथियार
- ग्लॉक पिस्तौल (9 MM) – 1 मैगजीन और 6 कारतूस
- PX5 स्टॉर्म (बेरेटा) पिस्तौल – 1 मैगजीन और 4 कारतूस
- देशी 30 बोर पिस्तौल – 1 मैगजीन और 4 कारतूस
- देशी 32 बोर पिस्तौल – 1 मैगजीन और 8 कारतूस
FIR दर्ज, आगे की जांच जारी
पुलिस ने एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनसे और जानकारी निकाली जा सके।
गैंगस्टर-आतंकी गठजोड़ पर पुलिस की नजर
पंजाब में आतंकवाद और गैंगस्टर गठजोड़ लगातार चुनौती बना हुआ है। हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें पंजाब के गैंगस्टर विदेशी आतंकियों के संपर्क में पाए गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
