Friday , 30 October 2026

जानिए क्या हुआ जब संदिग्ध हालत में खड़ी मिली बाजार के बीच डस्टर ?

भिवानी । भिवानी में नेहरू पार्क के पास पुलिस को एक संदिग्ध हालत में खङी कार को काबू किया है। खास बात ये है कि इस कार पर इनेलो पार्टी का झंडा लगा हुआ है और यहां पांच दिनों से खङी थी। जब पुलिस को पता चला कि यहां पर एक डस्टर कार पिछले पांच दिनों से संदिग्ध हालत में खङी है। पुलिस ने गाङी को खोलने की कोशिश की तो गाङी ल़ॉक थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस ने गाङी का लॉक तोङा और अपने कब्जे में ली। और मालिक की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंचे बीटीएम चौकी के हवलदार रामनिवास ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेहरू पार्क के पास एक गाङी लावारिस हालत में खङी है। उन्होने बताया कि गाङी को काबू कर चौकी में ले जाया जा रहा है और मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। बता दें कि नेहरू पार्क के पास घंटाघर के पास शहर के ज्यादातार बैंक हैं।

 

 

ऐसे में यहां पर पांच दिनों से संदिग्ध कार खङी होना बङा सवाल खङे करती है। अब गाङी के मालिक के आने पर ही पूरे मामले का खुलासा होगा कि उसने अपनी कार की पांच दिनों से कोई सुध क्यों नहीं ली।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *