Friday , 30 October 2026

चेकअप करवाने आए मरीज को बीच में ही छोड़कर भागी महिला डॉक्टर, जानें पूरा मामला

हरियाणा डेस्क: कोरोना काल में हर एक डाक्टर अपनी जान से ज्यादा मरीजों की देखभाल करने में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच अंबाला से एक ऐसे महिला डाक्टर की खबर सामने आई जो कि अपने बीमार मरीजों को बीच में छोड़कर अचानक चली गई। अंबाला सिविल अस्पताल में उस समय मरीजों की परेशानियां बढ़ गई, जब महिला डॉक्टर ने मरीजों को देखने से इंकार करते हुए अपना कमरा छोड़कर चली गई। इस दौरान मरीजों की परेशानी को देखते हुए अन्य डॉक्टर को इमरजेंसी से बुलाकर लोगों की जांच शुरू की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मरीजों ने कहा कि, महिला डॉक्टर का रवैया अच्छा नहीं था और मरीज इस संबंध में शिकायत देने सीएमओ को शिकायत देने पहुंचे। मरीजों के विरोध के बाद अन्य डॉक्टर को भेजा गया। मरीजों ने आरोप लगाया कि, महिला डॉक्टर का व्यवहार भी अच्छा नहीं है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *