Friday , 30 October 2026

गोवा में दर्दनाक हादसा: श्री लैराई देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, 50 से अधिक घायल | सीएम और पीएम ने लिया संज्ञान

शिरगांव, गोवा,03 मई – गोवा के प्रसिद्ध श्री लैराई देवी मंदिर में शनिवार तड़के आयोजित ‘जात्रा उत्सव’ के दौरान मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 8 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

यह हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर परिसर में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज (बम्बोलिम) और मापुसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी 3 दिनों तक सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए केंद्र सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

 

स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल आपात कदम उठाते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा को मौके पर रवाना किया।

 

लैराई देवी की जात्रा गोवा की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है, जिसमें हर साल 50,000 से अधिक श्रद्धालु भाग लेते हैं।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *