गत सप्ताह सपड़ा कॉलोनी में सेवानिवृत्त दंपती को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में सीआईए-दो ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में एक गोली आरोपी पंकज कुमार उर्फ भोला निवासी राम चंद्र कॉलोनी को भी लगी थी। वारदात के बाद आरोपी पंकज, शिव कुमार उर्फ सन्नी निवासी चनारथल कॉलोनी और तरुण आजाद निवासी निलोठी दिल्ली फरार हो गए थे। आरोपी शिव कुमार और तरुण करीब साढ़े चार महीने पहले ही सजा काटकर जेल से बाहर आए थे।थाना कृष्णा गेट में 11 मार्च को दर्ज शिकायत में अशोक कुमार ने बताया था कि वह डीएन कॉलेज से प्रिंसिपल सेवानिवृत्त अपनी पत्नी कमलेश कौशल के साथ रविवार रात करीब आठ बजे स्कूटी पर गौड़िया मठ में दर्शन करने के लिए मकान को ताला लगाकर गए थे। करीब सवा घंटे के बाद घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। मकान के अंदर दो युवकों को देखकर शोर मचाया तो युवक भागने लगे, जिनमें से एक युवक को उसने पकड़ लिया था। उसी समय बाहर से एक अन्य युवक ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी पत्नी गोली और वह छर्रे लगने जख्मी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए शिव कुमार, तरुण व पंकज को कटरा जम्मू से गिरफ्तार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हत्या के मामले में जेल में बंद थे आरोपी
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी शिव कुमार और तरुण वर्ष 2009 के लूटपाट के बाद हत्या के मामले में जिला जेल में बंद थे। गत वर्ष नवंबर में दोनों जेल से बाहर आए थे। जेल में उनकी मुलाकात पंकज के साथ हुई थी। नवंबर से ही तीनों चोरी की वारदात को अंजाम देते आ रहे थे। तीनों ही स्मैक का नशा करते हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरियां करते थे। आरोपी शिव कुमार के खिलाफ चोरी सहित अन्य 30 मामले दर्ज हैं, जिनमें पांच मामले जिला अंबाला, दो जिला यमुनानगर तथा 23 जिला कुरुक्षेत्र में दर्ज है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
