Sunday , 1 November 2026
20 लाख रुपये

कौशांबी: जीरा व्यापारी से 20 लाख की लूट की कोशिश, सड़क पर बिखरे नोट लूटने लगे लोग – वीडियो वायरल

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 16 मई 2025 – उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हाईवे ढाबे पर उस समय हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने एक जीरा व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। वारदात के दौरान सड़क पर 500-500 के नोट बिखर गए, जिन्हें लूटने के लिए लोग टूट पड़े। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह घटना गुरुवार रात करीब 9:45 बजे कोखराज थाना क्षेत्र स्थित जायसवाल ढाबे पर हुई, जहां दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस कुछ समय के लिए रुकी थी। इसी बस में सवार थे गुजरात के पाटन जिले के व्यापारी भावेश पुत्र रामन भाई, जो एक थोक जीरा कारोबारी हैं। वे वाराणसी से दिल्ली जा रहे थे।

बदमाशों ने घात लगाकर किया हमला

जैसे ही व्यापारी बस से नीचे उतरे, पहले से घात लगाए दो बदमाश बस में घुसे और रुपयों से भरे दो बैग उठाकर भागने लगे। भागते समय एक बैग गिर गया, जिससे 500-500 के नोट सड़क पर फैल गए। यह देख लोग बदमाशों को पकड़ने के बजाय नोट बटोरने में लग गए।

सड़क पर बिखरे नोट, लोगों में लूट की होड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने जेबों में नोट भरने शुरू कर दिए। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बनाते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग हाईवे पर बिखरे नोटों को लूटते देखे जा सकते हैं।

व्यापारी के पास था 20 लाख कैश

पीड़ित व्यापारी भावेश ने बताया कि उनके पास दो बैग में लगभग 20 लाख रुपये नकद थे। एक बैग में से करीब 5 लाख रुपये बदमाश लेकर फरार हो गए, जबकि दूसरे बैग से 4-5 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। कुछ नोट भीड़ द्वारा उठा लिए गए, जिसका आकलन पुलिस कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

घटना की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि यह लूट का प्रयास था, और समय रहते बड़ी राशि सुरक्षित कर ली गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो और ढाबे के CCTV फुटेज के माध्यम से बदमाशों और नोट लूटने वालों की पहचान कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *