कोयले की फ़ैक्टरी में भठ्ठी की दीवार तोड़तेे समय अचानक मिट्टी ढ़ह जाने से दो किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को तुरन्त फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया। सिटी थाना के एसएचओ सुरेंद्र कम्बोज ने बताया कि सुबह करीब पौने ग्यारह बजे बीघड़ रोड पर स्थित एक पुरानी कोयले की भठ्ठी को तोड़ने का काम चल रहा था। दीवार के पास 17 वर्षीय अजीत व 15 वर्षीय धनीराम काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक दिवार से मिट्टी ढ़ह गई और पूरी दीवार का मलबा दोनों बच्चों के ऊपर आ गिरा। लोगों ने तुरंत दोनों को मलबे के नीचे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच आरंभ कर दी। एसएचओ ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
