चंडीगढ़: केन्या में भारत के उच्चायुक्त डॉ. आदर्श स्वाइका ने बुधवार रात हरियाणा विधानसभा के शिष्टमंडल के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन केन्या के मुथाइगा स्थित इंडिया हाउस में किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रात्रिभोज में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा समेत शिष्टमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए। इस दौरान भारतीय उच्चायोग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
भारत-केन्या संसदीय संबंधों पर हुई चर्चा
भारतीय उच्चायुक्त डॉ. आदर्श स्वाइका ने हरियाणा विधानसभा के शिष्टमंडल का स्वागत किया। इस दौरान भारत और केन्या के बीच संसदीय संबंधों, दोनों देशों की संसदीय प्रणालियों और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में संसदीय व्यवस्थाओं के अनुभव साझा करने और दोनों देशों के बीच संवाद को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
हरविन्द्र कल्याण ने जताया आभार
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का स्वागत एवं रात्रिभोज के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद से अलग-अलग देशों की संसदीय व्यवस्थाओं और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े अनुभवों को समझने और साझा करने का अवसर मिलता है।
सीपीए सम्मेलन के बाद केन्या में अध्ययन दौरा
हरियाणा विधानसभा का शिष्टमंडल राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPA) में हिस्सा लेने के लिए विदेश दौरे पर है। सम्मेलन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में किया गया था।
सम्मेलन के बाद हरियाणा विधानसभा के शिष्टमंडल का केन्या में अध्ययन दौरा आयोजित किया गया। फिलहाल शिष्टमंडल अपने दौरे के अंतिम चरण में है।
इस दौरे के दौरान संसदीय प्रक्रियाओं, शासन व्यवस्था और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े अनुभवों को समझने के साथ विभिन्न स्तरों पर संवाद किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
