कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गठन को 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह सम्बन्धित जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा चांवरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इन 50 वर्षो में पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा के सपनों को साकार करने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया गया। इसलिए केडीबी स्वर्ण जयंती वर्ष के ऐतिहासिक सफर के एक-एक क्षण को एक सूत्र में पिरोया जाएगा। इस ऐतिहासिक सफर को एक मुकाम तक पहुंचाने में कुरुक्षेत्र वासियों के साथ-साथ केडीबी के कर्मचारियों, अधिकारियों के योगदान को भी कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इस 50 वर्ष का सफर पूरा होने पर केडीबी की तरफ से 1 अगस्त को स्वर्ण जयंती समारोह के रुप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सायं 3 बजकर 30 मिनट पर मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड 1 अगस्त को ही देर सायं ब्रहमसरोवर के पावन तट पर महाआरती और दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन तमाम कार्यक्रमों के लिए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को आमंत्रित किया जा रहा है। इस समारोह को यादगार और भव्य बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है सीईओ पूजा चांवरिया ने कहा कि 29 जुलाई को स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सुबह 7 बजे ब्रहमसरोवर पर कर्मचारियों और मीडिया के संग क्रिकेट खेल खेला जाएगा। उसके अलावा वालीबॉल सहित अन्य कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस खेल आयोजन की जिम्मेवारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह को सौंपी गई है। 29 जुलाई को ही सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार पौधागिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
