Thursday , 29 October 2026

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर के गांवों का दौरा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

रादौर, 14 दिसंबर: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कृषि मंत्री ने अपने दौरे में गांव कांजनू, धौड़ग, बागवाली, नाहरपुर, हरियाबांस, टोडरपुर और सुखपुरा का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए कृतसंकल्प है।

 

इस दौरान राणा ने भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर शीघ्र पूरा कराने का वादा किया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई।

 

महिलाओं और किसानों के लिए योजनाएं

कृषि मंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां किसानों की फसलों को एमएसपी पर सबसे अधिक खरीदा जा रहा है।

 

विकास कार्य होंगे प्राथमिकता

राणा ने कहा कि जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा ताकि सभी ग्रामीणों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जनता के सहयोग का ही परिणाम है कि भाजपा ने तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है।

 

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी क्षेत्रों और वर्गों के उत्थान के लिए बिना भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *