जितेंद्र मोंगा : फतेहाबाद के भूना ईलाके मे काफी वर्षो से बंद पडी शुगर मिल को दोबारा से चलाने के लिए किसानों की ओर से भूना बंद का ऐलान किया गया। जिसमे शहर के लोगों ने किसानों का काफी सहयोग किया और अपनी दुकानों को बंद रखा, ताकि सरकार तक शुगर मिल को दोबारा से शुरू करने की मांग पहुचाई जा सके। हालाकि बाद मे शहर के लोगों की ओर से अपनी दुकान खोल ली गई। पूरे शहर में किसान संघर्ष समिति ने जुलूस निकाला और सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर जमकर भड़ास निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र के किसान कुलां रोड़ पर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित हुए और शुगर मिल चलाए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह भी पहुंचे और उन्होने किसानों का पूरा साथ देने का ऐलान किया। उन्होने कहा, कि इनैलो किसानों के साथ है और इसको लेकर पिछले दिनो सीएम को उनकी ओर से ज्ञापन भी दिया गया हैं। उन्होने कहा, कि विधानसभा मे भी उनकी पार्टी की ओर से इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
