अम्बाला/चंडीगढ़, 22 मई: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज आज एक बार फिर जनता की समस्याएं सुनते हुए एक्शन मोड में नजर आए। अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात के दौरान उन्होंने नगर परिषद की दुकानों के किराएदारों की शिकायत पर ईओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत में कहा गया कि नगर परिषद न तो दुकानों का किराया तय कर रही है और न ही किराया जमा करवा रही है, जिससे दुकानदार असमंजस की स्थिति में हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री विज ने स्पष्ट कहा कि किराए की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि नगर परिषद और किराएदारों के बीच विवाद की स्थिति न बने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों को तुरंत हल किया जाए और किराए तय करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
सड़क, रोजगार और बिजली बिल जैसे कई मामलों पर भी दिया संज्ञान
विज के पास पंजोखरा साहिब के निवासियों ने नाले के अधूरे निर्माण की शिकायत रखी। उन्होंने तोपखाना से कॉलोनी तक नाला बनवाने की मांग की। मंत्री ने तुरंत संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एक महिला ने बताया कि उसे एक मल्टीनेशनल कंपनी ने जबरन नौकरी से निकाल दिया और सेटलमेंट के तौर पर तय की गई तीन लाख रुपये की राशि भी अब तक नहीं दी गई। इसपर श्रम मंत्री विज ने लेबर कमिश्नर को मामले की जांच के आदेश दिए।
बिजली मीटर और नौकरी से निकाले जाने की शिकायतें भी पहुंचीं मंत्री तक
गणपति कॉम्पलेक्स के दंपत्ति ने अपनी दुकान पर लगे मीटर के किसी और के नाम होने की समस्या साझा की, वहीं बब्याल के युवाओं ने एक निजी कंपनी के खिलाफ नौकरी से निकालने और वेतन न मिलने की शिकायत की। महेशनगर के एक परिवार ने बताया कि गलत मीटर रीडिंग के चलते लाखों का बिल आ गया है।
हर शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं का हल निकालने की उनकी यह पहल लोगों में भरोसा जगा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
