Wednesday , 28 October 2026

किरण चैधरी ने किया वर्षा प्रभावित गांवों का दौरा

तोशाम, (ब्यूरो)। सीएलपी लीडर किरण चैधरी ने आज तोशाम क्षेत्र के करीबन आधा दर्जन से अधिक वर्षा प्रभावित गावों का दौरा किया और जलभराव की स्थिति का जायजा किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्षा और ड्रेनो की वजह से खेतो मे भरे पानी और फसलों के नुकसान के बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत भी की। उन्होने जिला उपायुक्त को फोन के माध्यम से आदेश दिया की जल्द ही खेतों और गांवों से पानी की निकासी का प्रबन्ध किया जाये ताकि लोगो को राहत मिल सके। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना का ढोंग करके किसानों को पूरी तरह धोखा दिया है। अभी तक किसी भी किसान को इस योजना से कोई लाभ नही मिला है। आज प्रदेश की जनता पूरी तरह से कुशासन से तंग आ चुकी है। हर तरह के लोग समस्याओं से घिरे हुए है ना पानी उपलब्ध हो पाता है। किसानों को तुरन्त मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि उनको राहत मिल सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *