Sunday , 20 September 2026

एक उम्मीदवार के दो जगहों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाने सम्बन्धित दायर याचिका पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

एक उम्मीदवार को दो जगहों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाये जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई चल रही है जिसमें उन्होंने मांग की है कि एक उम्मीदवार को दो जगहों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए और स्वतंत्र उम्मीदवार के चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई जाए। इसमें चुनाव आयोग ने याचिका का समर्थन किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने से जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। जितने वाला उम्मीदवार अगर सीट को छोड़ता है तो ये मतदान के साथ नाइंसाफी होती है। इस पर हरियाणा भाजपा के नेताओं ने भी चुनाव आयोग का समर्थन किया है। अनिल विज ने इस पर कहा कि चुनाव आयोग ने काफी सोच समझ कर फैंसला लिया है और यह ठीक है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व राज्यमंत्री नायब सैनी ने इस पर कहा कि इसमें सभी पार्टियों को एक साथ फैंसला लेना होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *