Saturday , 31 October 2026

एक्शन मोड में अनिल विज, लापरवाही पर बिजली विभाग के SDO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

चंडीगढ़, 8 जुलाई – हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज एक बार फिर सख्त एक्शन में नजर आए। करनाल जिले में बिजली की लटकी तारों से करंट लगने से एक युवक की मौत के मामले में विज ने बिजली विभाग के SDO, JE और 4 लाइनमैन को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई लापरवाही और जन सुरक्षा की अनदेखी को लेकर की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामला करनाल के निगदू थाना क्षेत्र का है, जहां खेत में लटकी बिजली की तार टूटने से 6 जुलाई को राजेश नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया था कि बिजली विभाग को कई बार तारों की मरम्मत के लिए शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था।

घटना के बाद जन आक्रोश को देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाया और तुरंत प्रभाव से SDO मोहित, JE सुनील और लाइनमैन दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास को निलंबित करने के आदेश दिए। विज ने स्पष्ट कहा कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही जनता की जान पर भारी नहीं पड़नी चाहिए।

यह कदम सरकारी जवाबदेही और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विज की कार्यशैली एक बार फिर साबित कर रही है कि लापरवाही पर अब हरियाणा सरकार में कोई जगह नहीं।

Also Read: 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *