Monday , 14 September 2026

एंडेवर गाडी और ट्रैक्टर चालक के बीच बड़ा विवाद

फतेहाबाद पुराना बस स्टेंड पर गाडी और ट्रैक्टर के बीच हल्की टक्कर के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की एंडेवर गाडी चालक ने ट्रैक्टर चालक पर पिस्तौल तान दी। मामले को बढ़ता देख आस पास के लोगों ने स्थिति को काबू करते हुए दोनों को शांत किया और इसकी सुचना पुलिस को दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनों को उनकी गाड़ियों सहित काबू किया और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। एंडेवर गाडी चालक के पास जो पिस्तौल थी उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पिस्तौल लाईसेंसी बताई जा रही है। इतना ही नहीं गाड़ी चालक ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई भी की जिसको लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *