
हरियाणा डेस्क:- झज्जर,हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इनेलो नेता अभय चौटाला के उस बयान का माकूलता से जवाब दिया है जिसमें अभय ने देश के विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की बात कही है। अभय चौटाला ने कहा है कि यदि विपक्षी दल एक नहीं हुए तो सभी नेताओं को राजनीति जेल में बैठकर करनी पड़ेगी। धनखड़ ने कहा कि इस बारे में किसी भी नेता को डरने की जरूरत नहीं है। कारण कि भाजपा देश की लोकतांत्रिक पार्टी है। उसकी सोच इस प्रकार की नहीं है। यह सोच केवल और केवल कांग्रेस पार्टी की हो सकती है। कारण कि एमरजेेंसी में कांग्रेस ऐसा कर चुकी है जब कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद कराया था। धनखड़ झज्जर के गांव हसनपुर मेें भाजपा के सुबाना मंडल की बैठक को सम्बोधित करने के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान धनखड़ ने अभय चौटाला के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें अभय ने भाजपा को उसका डीएनए टैस्ट कराने की बात कही है। धनखड़ ने कहा कि डीएनए का मतलब किसी व्यक्ति के विशिष्ट गुण और धर्म से है। पूरे देश को पता है कि भाजपा को डीएनए देशभक्ति का है और भाजपा के लिए देशभक्ति सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला हरियाणा में कांग्रेस के साथ सांझेदारी के चक्कर में कुछ भी कहे। लेकिन सच्चाई यहीं है कि लोकदल का जन्म ही कांग्रेस के विरोध में हुआ था। धनखड़ ने कहा कि लोकदल और मौजूदा इनेलो का कार्यकर्ता किसी भी सूरत में नहीं जाएगा। इस दौरान धनखड़ ने नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल बयानवीर है। नेता प्रतिपक्ष को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके राज में ढाई-ढाई रूपए के चैक किसानों के आते थे। ऐसे में उन्हें किसानों के हित की बात करना शोभा नहीं देता।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
