कांग्रेसी विधायक राज कुमार वेरका ने दिया अकाली दल के आरोपों का जवाब
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर बदस्तूर जारी है। हाल ही में अकाली दल की सीनियर लीडर व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा द्वारा कांग्रेस पर लगाये गए आरोपों को आज वेरका ने सिरे से नकारते हुए कहा कि आज कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे अकाली शायद ये भूल गए हैं कि आज पंजाब अकाली और भाजपा मुक्त है जहाँ लोगों ने इन्हे बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया है। वेरका ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत बादल को नसीहत देते हुए कहा कि वो अपनी और अपने पापों की चिंता करें कांग्रेस की चिंता करने की उन्हें जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात में भी पहले के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतकर यह साबित किया है कि गुजरात में भी कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी भी वेरका के निशाने पर रही और उन्होंने कहा कि आज अपनी सभी जमानते जब्त करवा चुकी यह पार्टी अब सिर्फ खोखले दावे कर रही है जबकि असलियत तो ये है कि आप पार्टी देश के नक़्शे से ही खत्म होती जा रही है। यह पार्टी पहले पंजाब में और फिर गुजरात में करारी शिकस्त झेल चुकी है और इनके नेता आज केवल बयानबाजी ही कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
