इंद्री कुरुक्षेत्र रोड पर सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव जोहड़ माजरा के पूर्व सरपंच की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह किसी कंपनी में कर्मचारी था और वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने घर वापिस आ रहा था। जैसे ही वह इंद्री के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
