फतेहाबाद विजिलेंस की टीम ने आज अक्षय ऊर्जा विभाग के परियोजना अधिकारी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार टोहाना निवासी राजेश कुमार नामक व्यक्ति ने सोलर सिस्टम लगवाया था, जिस पर विभाग द्वारा सब्सिडी दी जाती है। शिकायतकर्ता के अनुसार 2 केवी सोलर सिस्टम की कुल राशि में से 40 हजार रुपये उसे अनुदान दिया जाना था, मगर कंपनी द्वारा अनुदान नहीं दिया जा रहा था। जब उसने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो बताया गया कि सरकार द्वारा अनुदान नहीं दिया जा रहा। इस पर वह विभाग के परियोजना अधिकारी राजेश हुड्डा से मिला। आरोप है कि अधिकारी ने अनुदान की फाइल पास करवाने की एवज में उससे 2 हजार रुपये मांगे। इस पर शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछा कर अधिकारी को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सोमवीर कादियान व इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जाल बिछाया और व्यक्ति को अधिकारी के पास भेज दिया। बताया गया, कि जैसे ही व्यक्ति ने अधिकारी को रुपये दिए तो टीम ने छापा मारकर अधिकारी को रंगेहाथों धर दबोचा, जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
