चंडीगढ, 15 अप्रैल – हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने के लिए महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के पास 3,000 एकड़ में देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को हरियाणा सरकार और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NICDC) के सहयोग से विकसित किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में बताया गया कि इस परियोजना पर 4680 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे करीब 32,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की संभावना है। इसके साथ ही 10,000 से अधिक रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
आईएमसी को दो चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसमें सड़क, वाटर ट्रीटमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाएं पूरी करने और एमओयू पर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट के पास स्थित होने से यह प्रोजेक्ट निवेशकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
