Monday , 26 October 2026
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने वायरस को लेकर दी जनता को राहत, कहा चिंता की बात नहीं

हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने नारनौल में अधिकारियों की बैठक की, टीबी मुक्त पंचायतों की सराहना

चंडीगढ़, 29 मार्च: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आज नारनौल में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें राज्य सरकार द्वारा आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। मंत्री ने मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा की जा रही विकासात्मक पहलों पर जोर दिया और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक के दौरान, मंत्री ने महेन्द्रगढ़ जिले की 128 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को समय से पहले पूरा करने का संकल्प लिया।

कुमारी आरती सिंह राव ने महेन्द्रगढ़ में लिंगानुपात में सुधार पर भी चर्चा की, लेकिन इस मामले में और सुधार की आवश्यकता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के प्रोजेक्ट्स की स्थिति पर ध्यान देने और किसानों के लिए बिजली कनेक्शन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *