हरियाणा में 2025 की CET परीक्षा को लेकर सरकार ने नकल रोकने के लिए व्यापक और कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। एग्जाम की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूरी गंभीरता से योजना बनाई है। एसीएस होम डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस बार CET परीक्षा में नकल-धांधली पर लगाम लगाने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस की सक्रिय भूमिका और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई
डॉ. सुमिता मिश्रा के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के बाहर BNS 163 नंबर लगाकर पुलिस को विशेष पेट्रोलिंग का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक ड्यूटी भी बढ़ाई गई है ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के जल्दी से जल्दी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं, जो परीक्षा के दौरान निगरानी करेंगे।
इंटरनेट बंद करने का अधिकार जिला कलेक्टर को
परीक्षा केंद्र के अंदर केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति होगी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके साथ ही 5000 से अधिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि सेंसिटिव परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात होंगे और यदि कहीं जरूरत पड़ी तो जिला कलेक्टर (DC) इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला ले सकेंगे।
200 सेंटर सेंसिटिव लिस्ट में शामिल
सरकार ने लगभग 150 से 200 सेंटरों को सेंसिटिव सेंटर के तौर पर चिन्हित किया है, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। पहले हुए पेपर लीक मामलों के संदिग्धों की सूची बनाकर उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। कोचिंग सेंटरों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी और परीक्षा के दिन इन्हें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. सुमिता मिश्रा का संदेश
डॉ. मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि इस बार की CET परीक्षा हरियाणा के इतिहास में सबसे शानदार और निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा, “हम पूरी कड़ाई और सजगता के साथ नकल रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
