चंडीगढ़ , 9 अप्रैल – हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक पुस्तकें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। साथ ही प्राइवेट स्कूलों के छात्र किसी भी बुक शॉप से किताबें खरीद सकते हैं, उन्हें किसी एक दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की बैठक में निर्देश दिए कि बजट भाषण में शामिल शैक्षणिक विषयों पर तीव्र गति से कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस वर्ष प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। साथ ही, हर जिले में एक कॉलेज को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा मैथ ओलंपियाड और ISRO व DRDO जैसे संस्थानों के भ्रमण की भी घोषणा की। ये फैसले शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
