Thursday , 10 September 2026
हरियाणा में राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन 29 मई को गांव सालवान में होगा

हरियाणा में राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन 29 मई को गांव सालवान में होगा

चंडीगढ़, 24 मई: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने घोषणा की है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती 29 मई को गांव सालवान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री राणा ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और देशभक्ति के लिए इतिहास में अमर स्थान बनाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 श्याम सिंह राणा शनिवार को अम्बाला के राजपूत छात्रावास में आयोजित जिला स्तरीय पृथ्वीराज चौहान जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने गांव सालवान में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के आने की अपील की। साथ ही, उन्होंने महाराणा प्रताप भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा कर इस आयोजन को और भव्य बनाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा और पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम हरियाणा में इतिहास और संस्कृति के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *