हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम एकबार फिर करवट बदलने वाला है। जी हां, प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आज रात्रि से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उपर बनने वाले एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिससे 12 से 15 मई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज गति से धूलभरी हवाएं चलने व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। 15 मई के बाद ही मौसम खुश्क हो जाने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान आधारित कृषि सलाह:-
1. गेहूं के भूसे/तूड़ी को सुरक्षित स्थानों पर अब तक न रखा हो या अच्छी प्रकार से नही ढका हो तो तेज हवा चलने व बारिश की संभावना को देखते हुए जल्दी से जल्दी तूड़ी को ढके या सुरक्षित जगह रखे|
2. गेहूं व सरसों आदि अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखे ताकि संभावित बारिश से अनाज को भीगने से बचाया जा सके।
3. बारिश की संभावना को देखते हुए नरमा की बिजाई अगले तीन- चार दिन बिजाई रोक ले व भूमि में नमी संचित करे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
