Thursday , 10 September 2026

हरियाणा में नहीं है दवाईयों और ऑक्सीजन की कमी, निश्चित रहें लोग- अनिल विज

हरियाणा डेस्क: भले ही देश के कई राज्यों में दवाओं और ऑक्सीजन की कमी हो लेकिन हरियाणा में ना तो दवाओं की कमी है और ना ही ऑक्सीजन की कमी है। ये बड़ा दावा किया है हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने। उन्होंने तो जनता को निश्चिंत रहने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने तो ये तक कह दिया है कि हरियाणा के किस हस्पताल में बेड की क्या व्यवस्था है इसे लेकर जल्द एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉंच किया जाएगा। ताकि जनता को बैड के लिए धक्के ना खाने पड़े।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके साथ ही मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने ये साफ कह दिया कि किसी भी सूरत में लॉकडाउन नहीं लगेगा। जैसे- जैसे मामले बढ़ते जाएंगे, वैसे- वैसे सख्ती और ज्यादा बढ़ा दी जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *