Friday , 11 September 2026

हरियाणा में घरेलू गौधन को आवारा छोडने पर लगेगा पांच हजार रूपए जुर्माना

चंडीगढ,4मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को यहां कहा कि प्रदेश में जल्दी ही घरेलू गौधन को आवारा छोडने पर पांच हजार रूपए जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इसके लिए घरेलू गौधन की भी टैगिंग की जायेगी। गौ शालाओं में रखे गए गौधन का भी टैगिंग किया गया है। इससे उनका स्थान जानने में मदद मिलेगी। प्रदेश में गौ वंश संरक्षण व संवर्द्धन अधिनियम पहले ही लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की ओर से भी गौधन के आने से प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *