चंडीगढ़, 17 अप्रैल 2025: हरियाणा की सियासत में उस वक्त उबाल आ गया जब चंडीगढ़ में गुरुवार को नेशनल हेराल्ड केस में ईडी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कई विधायक शामिल थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये सभी नेता ईडी दफ्तर के बाहर विरोध जताने पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहीं नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। कुछ घंटों के बाद सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।
कांग्रेस का आरोप: लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है
विधायक आफताब अहमद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को जानबूझकर झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का इतिहास बलिदानों से भरा है और आज भी हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।”
नेशनल हेराल्ड केस बना सियासी घमासान
नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस शुरू से ही केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाती रही है। ईडी की जांच पर पार्टी लगातार सवाल उठा रही है और इसे विपक्ष की आवाज को दबाने का हथियार बता रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
