Tuesday , 28 July 2026

हर दिन कोरोना बना रहा नए रिकॉर्ड, बीते 24 घंटों में सामने आए 3.79 लाख से अधिक नए मामले

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना का हर दिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। तो वहीं बीते 24 घंटों में 3.79 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या कर 1,83,76,524 हो गई है। इस दौरान 3,646 मौतें भी हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में 3,79,257 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,83,76,524 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 3646 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,04,832 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में पहली बार 3600 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *