हरियाणा डेस्क: पंचकूला में आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा ज़ोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि जब पूरा हरियाणा कोरोना जैसी खतरनाक महामारी की चपेट में है, ऐसे में भी प्रदेश की राज्य सरकार के मुखिया को कागजी कारवाई कर सुर्खियां बटोरने की लगी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
उन्होंने कहा कि, इसे जनता के साथ भद्दा मजाक ही कहा जाएगा कि गुडग़ांव के जिस कोविड सेंटर का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार शाम को उद्घाटन किया, वह अभी भी अधूरा है। इसकी पोल तब खुली, जब कोरोना संक्रमित मरीज को वहां दाखिल करने के लिए भेजा गया। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि वहां कोई डॉक्टर ही नहीं है। पार्टी का कहना है कि राज्य में आज भी कोरोना से निपटने के प्रबंध पूरे नहीं हैं। कहीं डॉक्टर नहीं हैं तो कहीं दवाईयों की कमी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
