Monday , 2 November 2026

“सुख-चैन की जिंदगी जिओ, वरना मेरी गोली तो है ही”: पाकिस्तान को पीएम मोदी की सख्त चेतावनी

गुजरात, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी है। गुजरात की धरती से पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत ने विकास और शांति का रास्ता चुना है, लेकिन अगर कोई भारत की शांति में बाधा बनेगा, तो उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पीएम मोदी ने कहा, “भारत टूरिज्म पर विश्वास करता है, जो लोगों को जोड़ता है, लेकिन पाकिस्तान जैसे देश टेररिज्म को टूरिज्म मानते हैं। हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है और ऑपरेशन सिंदूर इसका स्पष्ट उदाहरण है।”

 

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी देते हुए कहा, “सुख-चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ… वरना मेरी गोली तो है ही। भारत की नीति साफ है – हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर भारतियों का खून बहाने की कोशिश की गई तो जवाब भी मिलेगा, वो भी उसी भाषा में।”

 

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ भारत का निर्णायक कदम

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है। उन्होंने बताया कि भारत ने 15 दिन तक पाकिस्तान के कदम का इंतजार किया, लेकिन जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सेना को पूरी छूट दी गई।

 

“भारत के टारगेट पर आतंकवाद के हेडक्वार्टर्स थे और हमने उन पर सटीक वार किया। पाकिस्तान ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर ड्रोन से हमला कर गलती की। हमारी जवाबी कार्रवाई ने उनके एयरबेस को ICU में पहुंचा दिया।” – पीएम मोदी

 

“आतंकवाद, पाकिस्तान की रोजी-रोटी बन चुका है”

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की सरकार और सेना पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आतंकवाद उनके लिए पैसा कमाने का जरिया बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत की लड़ाई किसी धर्म या देश से नहीं, बल्कि उस सोच से है जो आतंकवाद को पालती है।

 

देश भर में वायरल हुआ पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी का यह बयान— “सुख-चैन की जिंदगी जिओ, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही”—सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। देशवासियों में जोश और गर्व का माहौल है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आतंकवाद के प्रति सख्त नीति को एक बार फिर मजबूती मिली है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *