Friday , 11 September 2026

सीसीटीवी फुटेज : घर के बाहर खड़ी गाड़ी को किया आग के हवाले

कुलदीप कुमार : सेक्टर 15 में घर के बाहर खड़ी हुई बिजनेस मैन की इनोवा कार को एक युवक ने आग लगा दी। आग लगने के कारण पुरी तरह जल गई। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं आग लगाने की सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई  है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 15 में रहने वाले बिजनेसमैन ने आइडिया की फ्रेंचाइजी ली हुई है।  सय्यद शहनाज खान ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात करीब सवा एक बजे की है जब एक युवक उनके घर के बाहर आया। युवक ने पहले कार का शीशा तोड़ा। इसके बाद उसने अंदर पैट्रोल फेंका और कार में आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं शोर होने पर बिजनेसमैन घर से बाहर निकला जिसने जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। बिजनेसमैन के मुताबिक उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं हैं और न ही उन्हें किसी पर कोई शक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *