टोहाना, 13 जुलाई(नवल सिंह): सीआईए स्टाफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्रि राजनगर में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मियों पर हुए हमले में घायल हुए तीन पुलिस कर्मियों के मामले में पुलिस ने महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी जोगिंद्र, बेटा कुलदीप, पुत्रवधू जसविंद्र कौर व गरिमा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों पिता-पुत्र को पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
गौरतलब है कि गुप्त सूचना के आधार पर राजनगर में नशा तस्करों पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नमहिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में ले कर कोर्ट में पेश किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
