Friday , 30 October 2026

सीआईए टीम ने 2 क्विंटल 40 किलो चूरापोस्त के साथ चार नशा तस्करों को किया काबू

फतेहाबाद, 7 जुलाई(जितेंद्र मांग): पंजाब में सप्लाई होने वाले नशे की खेप को लेकर अब पडोसी राज्यों ने भी चैकसी बढ़ा दी है। फतेहाबाद पुलिस ने पंजाब ले जाई जा रही 10 लाख रुपए कीमत की चूरापोस्त को पकडा है। नशे की खेप राजस्थान के चितौड़गढ़ से पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने फतेहाबाद के गांव सनियाना के पास नाकाबंदी के दौरान चूरापोस्त से भरे ट्रक को काबू किया। पुलिस ने ट्रक से 2 क्विंटल 40 किलो चूरापोस्त बरामद किया और साथ ही चार युवकों को भी मौके से गिरफ्तार किया हैं । पुलिस पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रक से बरामद हुए चूरापोस्त की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। डीएसपी जगदीश काजला ने चूरापोस्त तस्करी के मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चार युवक ट्रक में चूरापोस्त लेकर पंजाब जा रहे थे। फतेहाबाद की सीआईए टीम ने गांव सनियाना के पास नाकाबंदी की हुई थी और इस दौरान ट्रक जब नाके पर पहुंचा तो पुलिस ने चेकिंग करते हुए ट्रक से चूरापोस्त बरामद किया।

डीएसपी के मुताबिक चूरापोस्त से भरा ट्रक चित्तौड़गढ़ से लाया गया था और पंजाब में इस नशे की सप्लाई की जानी थी। डीएसपी ने बताया कि चारों आरोपी फतेहाबाद जिले और साथ लगते जिलों के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी के मुताबिक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आरोपी ढाई हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से चूरापोस्त खरीद कर लाते हैं और करीब 4 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से पंजाब इलाके में चूरापोस्त सप्लाई करते हैं। डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और नियमानुसा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *