भिवानी, 1 सितम्बर : भिवानी में बीते शुक्रवार सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा की एक दिवसीय जिला स्तरीय हड़ताल रही। जिले भर के सभी सामाजिक चिकित्सकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और उन पर किए गए मुकदमें वापिस लेने की मांग की। सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा ने बिहार की तर्ज पर सुचिकृत कार्य करने की अनुमति देने व उन्हें बेवजह तंग न किए जाने की सरकार से मांग की हैं। जिले भर के सभी सामाजिक चिकित्सकों ने अपना कामकाज बंद करके प्रदर्शन में भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र ने कहा कि उनके कुछ साथियों पर बिना कारण ही मामले दर्ज कर किए हैं। सरकार उन मुकदमों को वापिस ले ,सीएम विंडों की शिकायत पर उनका भी पक्ष सुना जाए ,बिना पक्ष जाने कार्यवाही न की जाए ,सभी चिकित्सकों को बिना भेदभाव के प्राथमिक उपचार करने की अनुमति दी जाए ,सरकार न्यायालय में उनका पक्ष रखे ताकि वे सेवा दे सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक चिकित्सक अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के चलते गांवों में बड़ा सहयोग दे रहे हैं। इसलिए उन्हें झोलाछाप का दर्जा न देकर उन्हें उनके अनुभव अनुसार सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम के आश्वाशन के बाद भी उन्हें तंग किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे सामाजिक चिकित्सकों ने चेतावनी दी अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आने वाले 2019 के चुनाव में सत्ता पक्ष को अपनी ताकत दिखा देंगे और सरकार को उनके विरोध का बड़ा नुकसान होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
