गुरुग्राम, 1 सितम्बर(सतीश कुमार राघव): साइबर सिटी गुरुग्राम के भवानी एंक्लेव इलाके में कल देर रात एक बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मगर पड़ोसियों की माने तो रात के करीब 2:00 बजे बाइक में अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते बाइक धूं धूं करके जलने लगी। बाइक में आग लगी देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आपको बता दें कि भवानी एंक्लेव और आसपास की कॉलोनियों में अधिकतर मोटरसाइकिलें गलियों में ही खड़ी होती हैं। इस इलाके में बाइक चोरी होने की वारदात भी बहुत बार सामने आई है मगर इस बार बाइक चोरी ना होकर खड़ी बाइक को आग लगाकर कुछ लोग फरार हो गए। बाइक मालिक ने इस घटना की शिकायत गुरुग्राम सेक्टर- 9 थाने में दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बाइक में आग शरारती तत्वों ने लगाई है या फिर किसी शॉर्ट सर्किट के कारण बाइक में आग लगी है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
