वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2018-19 का बजट आज संसद में पेश किया। इस वर्ष के बजट को लेकर आम जनता ने खासी उम्मीदें जोड़ रखी थी ,जोकि कई की उम्मीदों पर खरा उतरा वहीं कई वर्ग इससे नाखुश भी नजर आया है फ़िलहाल अरुण जेटली के पेश किए बजट को अभी अमलीजामा पहनाना बाकि है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि वर्ष 2018-19 का बजट किस किस को खुश करता है और किसकों नाखुश।
वहीँ जब इस बजट के बारे में शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने इस बजट को अच्छा बताते हुए कहा कि गांव, खेत, किसान और गरीब मजदूर के लिए यह बजट बहुत फायदे का होगा। उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत समय पहले करीब 5 साल हरियाणा प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। लिहाजा हरियाणा प्रदेश के साथ उनका खासा लगाव है।
वहीं सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर भी कुरुक्षेत्र पहुंचे और बजट की काफी सराहना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
