Saturday , 12 September 2026

सरपंच पर जानलेवा हमला, 4 युवको पर हमले का आरोप, हथियारों से लैस थे हमलावर

फतेहाबाद के गांव करिया के सरपंच पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सरपंच को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत उसे हिसार रेफर कर दिया। घायल सरपंच की मां के मुताबिक हथियारों से लैस 4 हमलावरों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिसमे वो बुरी तरह से घायल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

जानकारी के अनुसार घायल सरपंच किसी मामले की पंचायत में राजीनामे के लिए गया था , जिसमे कुछ युवक पंचायत में सरपंच के खिलाफ हो गए। आरोप है कि नाराज युवकों ने सरपंच को अकेला पाकर उस पर जानलेवा हमला किया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल सरपंच की गम्भीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया गया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *