
पंचकूला:- हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला के सकेतड़ी गांव में बनने वाली सरकारी डिस्पेंसरी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। सकेतड़ी गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मेडिकल डिस्पेंसरी बनाई जा रही है । हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मौके पर निरीक्षण किया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये सरकारी डिस्पेंसरी 50 लाख रुपए की लागत से पंचायती राज विभाग द्वारा बनाई जा रही है । हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और जल्द ही इसके निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए आदेश दिए । इस मौके पर सकेतड़ी गांव के लोग व पार्षद मौजूद रहे ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
