नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शनिवार को चौथे दिन भी अग्निशमन कार्यकारी एवं नगर पालिका कर्मचारियों का ‘सामान काम सामान वेतन’ सहित अन्य मांगों को लेकर धरना जारी रहा। सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी इंद्री नगरपालिका कार्यालय के सामने हड़ताल पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेताया अगर उनकी माँगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कर्मचारी नेता अर्जुन सिंह ने कहा की सरकार कर्मचारियों से बातचीत व समस्या का समाधान ना करना सरकार की इस बात को को दर्शाता है कर्मचारियों की मांग है कि अग्निशमन के कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से न निकाला जाए कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर बाकी खाली बचे पदों पर स्थाई भर्ती की जाए। नगर पालिका के कच्चे कर्मचारियों को निगम के रोल पर दिया जाए। ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो नगर पालिका कर्मचारी शिविरों में काम करते हुए अपनी जान को गवा रहे हैं। कर्मचारियों को पूरे उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा किसमान समान वेतन वेतन लागू किया जाए यह सभी मांगे मौजूदा सरकार के सत्ता में आने से पहले घोषणापत्र थी। मगर हरियाणा सरकार के द्वारा आज तक उनको लागू नहीं किया गया। सभी केंद्र कमेटी के फैसले अनुसार तीन दिन की हड़ताल की घोषणा है मगर तीन दिन की हड़ताल से सरकार नहीं जागी तो केंद्रीय कमेटी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करती है तो इंद्री के कर्मचारी उस में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करें। अगर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा हुई तो इंद्री के सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताली कर्मचारी के समर्थन में सडक़ों पर उतरेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
