14 जून(नवल सिंह): उपमंडल के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहित महिला की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार उसके ससुराल पक्ष को ठहराया। मृतक महिला के पिता ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी को तंग करने और उसे मौत के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार कल देर शाम विवाहिता की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उसका शव नागरिक अस्पताल टोहाना लाया गया। मृतका दो बच्चों की मां है। मृतका के पिता और भाई ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि वो लोग उसके साथ मारपिटाई करते थे। इससे पहले भी वह उनको समझा कर आए हैं। वहीं दूसरी ओर मृतक महिला के भाई ने अपनी बहन के पति पर अवैध सम्बन्ध जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसे लेकर दोनों पति पत्नी में अक्सर कहासुनी होती रहती थी जिससे उनकी बहन काफी परेशान रह्ती थी।
थाना प्रभारी सुमेर ढाका का कहना है कि बयानों के आधार पर विभ्भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
